Categories: नवीनतम

MI vs GT: राशिद-शमी से बचकर रहें मुंबई के बल्लेबाज, रोहित का ट्रंप कार्ड है आकाश मधवाल

MI vs GT, IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस गुरुवार को आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में क्वालीफायर 2 के विजेता का इंतजार कर रही है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला फैंस को देखने मिल सकता है. दोनों ही टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो अपनी टीम के लिए X-FACTOR है. उनकी परफॉर्मेंस टीम के लिए अहम होगी.

जीटी के लिए राशिद खान ट्रंप कार्ड हैं तो वहीं मुंबई को आकाश मधवाल के रूप में एक नया मैच विनर मिला है. वहीं सूर्यकुमार यादव ने आखिरी बार गुजरात के खिलाफ शतक जड़ा था इसलिए एमआई फैंस को एक बार फिर उनसे ज्यादा उम्मीद होगी. खास बात ये है कि दोनो टीमों के कप्तान ने बतौर खिलाड़ी अभी तक अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ खास नहीं किया है ऐसे में इस मुकाबले में रोहित और हार्दिक पर सबकी नजर होगी.

ये भी पढ़ें: GT vs MI: किसको मिलेगा फाइनल का टिकट, इस दिग्गज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

दोनों टीमों के बीच हो रही है कांटे की टक्कर

मुंबई के लिए बल्ले के साथ सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन बड़े खिलाड़ी होंगे. गुजरात में शुभमन गिल पर एक बार फिर जिम्मेदारी होगी जबकि हार्दिक पंड्या और साहा की फॉर्म इस समय चिंता का विषय है. जब गेंदबाजों की बात आती है, तो मोहम्मद शमी और राशिद खान अब तक शानदार रहे हैं और जीटी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

वहीं, मुंबई के लिए आकाश मधवाल, जिन्होंने मौजूदा सीज़न में केवल सात मैच खेले हैं एक बड़े मैच विनर हो सकते हैं.  ये खिलाड़ी पहले ही पनी क्षमता साबित कर चुका है. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने शानदार पांच विकेट लिए और जबरदस्त निरंतरता दिखाई और अच्छा काम जारी रखना चाहेंगे.

पिच रिपोर्ट: ये मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगाय यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को हावी होने में मदद करती है. बीच के ओवरों में स्पिनर भूमिका निभा सकते हैं और 180 रन से ऊपर कुछ भी अच्छा स्कोर होगा. टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी का चुनाव करना चाहिए क्योंकि मैच के अंत में ओस एक बड़ी भूमिका निभा सकती है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

MI: रोहित शर्मा (C), इशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

GT: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (WK), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

10 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

14 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

29 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

40 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

40 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

51 minutes ago