दुनिया

नोबेल विजेता ब्रायन पॉल ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी में अलग-अलग बैठकों में नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. ब्रायन पॉल श्मिट सहित कई प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई हस्तियों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. ब्रायन पॉल श्मिट के साथ विज्ञान और नवाचार पर एक उत्कृष्ट बातचीत हुई. इन विषयों पर उनका काम समृद्ध रहा है और अकादमिक विमर्श को आकार दिया है.

वहीं ब्रायन पॉल ने कहा, “पीएम मोदी निश्चित रूप से मेरे जीवनकाल में भारत के सबसे अधिक विजिबल नेताओं में से एक हैं. मैं ये देख सकता हूं कि ऐसा क्यों है? वो व्यक्तित्व वाले हैं.

पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रायन पी श्मिट ने सिडनी में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने अनुसंधान और विज्ञान में भारत की प्रगति की प्रशंसा की.

प्रधानमंत्री ने प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई गायक गाय सेबेस्टियन से भी मुलाकात की और कहा, गाइ सेबेस्टियन एक उल्लेखनीय गायक हैं और संगीत के प्रति उनका जुनून अद्वितीय है. इसके अलावा, वह सामाजिक सेवा के बारे में भी भावुक हैं. मुझे आज उनके साथ बातचीत करके खुशी हुई.

प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई गायक के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए, पीएमओ ने कहा कि उन्होंने संगीत, संस्कृति और बहुत कुछ पर चर्चा की.

मोदी ने न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय, सिडनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक प्रोफेसर टोबी वॉल्श के साथ अपनी बैठक का ब्योरा भी साझा किया.

उन्होंने कहा, टॉबी वॉल्श के साथ एआई और भविष्य की तकनीक के विभिन्न मोचरें पर एक आकर्षक चर्चा हुई. एआई के प्रति उनके जुनून और मानव प्रगति के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

पीएमओ ने कहा कि मोदी और वाल्श ने एआई, भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई और देश के बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम पर चर्चा की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

37 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago