Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi in Nigeria: नाइजीरिया में पारंपरिक लावनी नृत्य से हुआ PM Modi का स्वागत, भेंट की गई अबुजा की चाबी

पीएम मोदी ने कहा, मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की. यह सचमुच सराहनीय है कि वे किस प्रकार अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं.

PM Modi

पीएम मोदी को सौंपी गई अबुजा की चाबी.

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नाइजीरिया पहुंचे. यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसमें वे ब्राजील और गुयाना भी जाएंगे. नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने अबुजा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक लावनी नृत्य भी किया गया.

मराठी समुदाय ने दिया धन्यवाद

इस दौरान नाइजीरिया में रह रहे मराठी समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए धन्यवाद दिया, जिसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर खुशी व्यक्त की. यह सचमुच सराहनीय है कि वे किस प्रकार अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हुए हैं.” बता दें कि पीएम मोदी की तस्वीर के साथ माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले एक युवक ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी, ऐतिहासिक यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए राष्ट्रपति टीनुबू को दिया धन्यवाद

भेंट की गई अबुजा की चाबी

प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अबुजा पहुंचे हैं. अबुजा में फेडरल कैपिटल टेरिटरी के मंत्री नायेसम इज़ेनवो विके ने उनका स्वागत किया और अबुजा की चाबी भेंट की, जो नाइजीरियाई जनता के विश्वास और सम्मान का प्रतीक है. बता दें कि पीएम मोदी की तस्वीर के साथ माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाले एक युवक ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital