Categories: दुनिया

PM Modi Singapore Visit: सिंगापुर में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, महाराष्ट्रियन धुन पर जमकर बजाया ढोल, राखी भी बंधवाई

ब्रुनेई दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सिंगापुर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचे. जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सिंगापुर होटल के बाहर अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में दिखाई दिए. पीएम मोदी के स्वागत में कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए.

महाराष्ट्रियन धुन पर जमकर ढोल बजाया

सिंगापुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. वो महाराष्ट्र के रंग में रंगे नजर आए. पीएम मोदी ने वहां मौजूद कलाकारों के साथ महाराष्ट्रियन धुन पर जमकर ढोल बजाया. इतना ही नहीं वो खुद ढोल बजाकर प्रवासी भारतीयों के साथ झूमते हुए भी दिखे. प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं.

राखी बांधने का वीडियो आया सामने

सिंगापुर के होटल के बाहर से पीएम मोदी का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध रही है. इसके अलावा पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में काफी होड़ भी दिखाई दी. पीएम मोदी जिस होटल में ठहर रहे हैं, वहां मौजूद एक शख्स को उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया.

अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिलेंगे. साथ ही उनकी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात होगी. इसके अलावा पीएम मोदी सिंगापुर के व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी का ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो बच्चियों की बनाई पेंटिंग को देखकर काफी खुश नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने पेंटिंग पर बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया था.

यह भी पढ़ें- PM Modi Brunei Visit: आखिर क्या है ब्रुनेई की इस मस्जिद की खासियत, जिसे देखने के लिए पहुंचे पीएम मोदी?

सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बिजनेस लीडर्स और कई बड़ी कंपनियों के सीईओ से भेंट करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

5 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

9 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

13 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

35 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

40 minutes ago