दुनिया

BRICS 2023 Summit: दक्षिण अफ्रीका पहुंचे PM मोदी, महिलाओं ने बांधी राखी, हारमोनियम बजाकर संगीत से किया गया स्वागत

Brics Summit 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं. वहां वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2023 में हिस्‍सा लेने गए हैं. ब्रिक्स का यह शिखर सम्मेलन 22 अगस्त से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग सिटी में चलेगा. पीएम मोदी के अलावा वहां कई और देशों के राष्ट्र प्रमुख भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडिल पर दक्षिण अफ्रीका से कई तस्‍वीरें साझा कीं, जिनमें देखा जा सकता है कि भारतीय प्रधानमंत्री का वहां कैसे गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया.

बहुत-सी महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी बांधी और संतों ने उनकी आगवानी की. एक वीडियो में नजर आ रहा है कि पीएम मोदी का हारमोनियम के साथ गीत गाकर स्वागत किया गया.

 

 

दक्षिण अफ्रीका के आर्य समाज की अध्यक्ष आरती नानकचंद शानंद ने जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी को राखी बांधी.

दक्षिण अफ्रीका के एयरपोर्ट पर वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया.

एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचें हैं, उनके अलावा चीन और ब्राजील के राष्ट्र प्रमुख भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे हैं. हालांकि, रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. रूस की ओर से वरिष्ठ राजनयिक इस मीटिंग में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: “22 करोड़ मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनी, 1-2 करोड़ मर भी जाएंगे तो कोई बात नहीं”, कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का भड़काऊ बयान

22 से 24 अगस्त तक 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा. यह 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है. जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दक्षिण अफ्रीका की राजकीय यात्रा भी हो रही है. बताया जा रहा है कि इस साल ब्रिक्स सम्मेलन में इस ब्लॉक का विस्तार प्रमुख मुद्दा हो सकता है. यूएई और ईरान समेत कई देश हैं जो इसमें शामिल होना चाहते हैं. साल 2019 के बाद यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है. इससे बाद के शिखर सम्मेलन ऑनलाइन हुए थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago