Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi UAE Visit: भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमग हुआ बुर्ज खलीफा

PM Modi UAE Visit: मंगलवार को अहलान मोदी कार्यक्रम से पहले बुर्ज खलीफा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर – रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमगा उठा.

PM Modi UAE Visit

भारत के सम्मान में जगमग हुआ बुर्ज खलीिफा

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार (13 फरवरी) को यूएई पहुंचे थे. आज दौरे का दूसरा दिन है. पहले दिन पीएम मोदी ने जायद स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट को संबोधित किया था. वहीं आज (14 फरवरी) पीएम मोदी अबू धाबी में बने BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे. विश्व सरकार शिखऱ सम्मेलन से पहले बुर्ज खलीफा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर – रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमगा उठा. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ लिखा गया.

क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी का किया स्वागत

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं.

विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2024 को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मलेन 2024 में सम्मानित गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे. पीएम मोदी यहां पर सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी अबू धाबी में बने यूएई के पहले विशाल हिंदू मंदिर का आज उद्घाटन भी करेंगे. इस मंदिर का निर्माण BAPS ने कराया है.

यह भी पढ़ें- अबू धाबी में दिखा मोदी मैजिक, लगे मोदी-मोदी के नारे तो PM मोदी ने भी दी तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी

“भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है.”

अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारा रिश्ता प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति का है. अतीत में हमने हर दिशा में अपने संबंधों को फिर से सक्रिय किया है. दोनों देश साथ-साथ चले हैं, साथ-साथ आगे बढ़े हैं. आज UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है. आज UAE सातवां सबसे बड़ा निवेशक है. ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दोनों देश काफी सहयोग कर रहे हैं. आज भी हमारे बीच जो एमओयू साइन हुए हैं वे इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं. हम अपनी वित्तीय प्रणाली को एकीकृत कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और यूएई की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. समुदाय और संस्कृति के क्षेत्र में, भारत-यूएई ने जो हासिल किया है वह दुनिया के लिए एक मॉडल है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital