Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ सिंह, एनएसए, CDS और तीनों सेना प्रमुख हुए शामिल

पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से पीएम आवास पर मुलाकात की थी. अजीत डोभाल ने पड़ोसी देश के साथ पैदा हुए तनाव और उससे निपटने के मुद्दे पर पीएम से चर्चा की.

PM Modi

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग.

Bharat Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है, जिसे देखते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने आज (10 मई) एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए. मीटिंग में रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों ने ताजा हालातों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी और आगे की रणनीति के बारे में बताया.

PM Modi से NSA ने की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से पीएम आवास पर मुलाकात की थी. अजीत डोभाल ने पड़ोसी देश के साथ पैदा हुए तनाव और उससे निपटने के मुद्दे पर पीएम से चर्चा की.

रक्षा मंत्री ने की थी बैठक

वहीं दूसरी तरफ पीएम (PM Modi) के साथ बैठक से पहले रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं और सीडीएस के साथ रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में एक बैठक की थी. इस बैठक में सेना प्रमुखों ने पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही जवाबी कार्रवाई के बारे में पीएम (PM Modi) को जानकारी दी थी.

बता दें कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से बिना उकसावे के ड्रोन से मिसाइल हमले कर रहा है. जिन्हें भारतीय सेना हवा में ही नाकाम कर रही है. सेना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया था. सेना ने बताया कि पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बनाकर सीमा पार से हमले कर रही है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की कायराना हरकत का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक ने 26 ठिकानों पर किया हमला, लेकिन हर अटैक को इंडियन आर्मी ने किया नाकाम

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की फायरिंग का जवाबी कार्रवाई देते हुए पीओके में स्थित पाक सेना की चौकी और 5 एयरबेस को हमले में ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही एक फाइटर जेट श्रीनगर के इलाके में मार गिराया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital