Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ाकर गिरे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान

इट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक हैं। वह उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, जहां से उन्होंने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया

President Biden fell from the stage

मंच से गिर पड़े राष्ट्रपति बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को वायु सेना अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान गिर पड़े. हालांकि तुरंत सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें उठाया और व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ठीक हैं.

मंच से गिरे जो बाइडन
बता दें कि जो बाइडेन स्प्रिंग्स कोलोराडो में कार्यक्रम के दौरान सलामी और हैंडशेक के साथ स्नातकों का अभिवादन कर रहे थे. इसी दौरान  वह मंच के सामने गिर पड़े. हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्हें वायु सेना के एक अधिकारी के साथ-साथ उनके यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों  ने मिलकर उन्हे उठाया. बाइडन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली

बाइडन पूरी तरह ठीक : व्हाइट हाउस
हालाकि व्हाइट हाउस की तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ठीक हैं. जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, तो वह उस वक्त लड़खड़ा गए. उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि बाइडन पूरी तरह ठीक हैं. वह हाथ मिलाते समय मंच पर एक सैंडबैग से टकराकर गिर गए थे. जानकारी के मुताबिक जिस प्लेटफॉर्म पर जो बाइडन खड़े थे, उसके करीब रेत से भरे बैग लगाए गए थे,  गिर कर संभलने के बाद बिना किसी सहायता के राष्ट्रपति अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital