Categories: मनोरंजन

‘Pathaan’: ‘पठान’ फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर फैन ने पूछा सवाल, शाहरुख ने दिया ये जवाब…

Shahrukh Khan:  बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ की चर्चां पूरी दुनियाभर में फैली हुई है. वहीं फैंस उनसे ये सवाल पूछ रहे हैं, कि ‘पठान’ फिल्म का ट्रेलर  आखिर कब आएगा. इसका जवाब शाहरुख ने बड़ी आसानी से दिया. बता दें कि एक्टर का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बीते दिन यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर शाहरुख ने अपने फैंस को आस्कएसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के ढ़ेरों सवालों के जवाब दिए. वहीं फैंस ने भी लगातार सवाल पूछे, जिनमें शाहरुख के क्रिसमस सेलिब्रेशन से लेकर पठान फिल्म से जुड़े सवाल शामिल थे.

इसी बीच बता दें कि एक फैंस ने ट्वीट करते हुए पूछा, शाहरुख आप अपनी फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर आखिर क्यों रिलीज नहीं कर रहे? इसके जवाब में शाहरुख ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘ हाहा… मेरी मर्जी. वो तभी आएगा जब उसे आना होगा.’ एक्टर के इस ट्वीट पर फैंस का भी मजेदार रिएक्शन देखने को मिला है.

एक के बाद एक सवालों के जवाब दे रहे शाहरुख से एक फैन ने पूछा, ‘आपने पिछले कुछ दिनों में क्या किया?’ , इस पर शाहरुख बोले- ‘शूटिंग कर रहा था.

दूसरे फैन ने पूछा, आपका अभी वजन कितना है? शाहरुख ने लिखा, 70 किलो से थोड़ा कम. तीसरे ने शाहरुख की पठान फिल्म से जुड़ी बॉडी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सर, कितना टाइम लगा? आपको’ इस पर शाहरुख बोले 57 साल.

ये भी पढ़ें– Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, कहा- जबरन बोल्ड सीन करने को कहा गया…

बता दें, शाहरुख  खान करीब 4 साल बाद बॉलीवुड फिल्म पठान से कमबैक करने वाले हैं, जिसकी वजह से  वो चर्चा के विषय बने हुएं है. वहीं फैंस उनकी फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

49 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago