दुनिया

रूस में तानाशाह, कॉस्मोड्रोम में पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात, टेंशन में अमेरिका!

Putin- Kim Hold Talks: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने 13 सितंबर को मुलाकात की है. दोनों नेताओं की मुलाकात एक सुदूर साइबेरियाई रॉकेट-लॉन्च केंद्र में हुई. पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात पर अमेरिका की नजर है. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को संदेह है कि रूस ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच कोरिया से हथियार और गोला-बारूद की मांग कर सकता है.

रूस की सरकारी एजेंसी नोवोस्ती के मुताबिक, किम उत्तर कोरिया से वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम पहुंचे. यहां पुतिन और कोरियाई तानाशाह की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान किम ने पुतिन को रूस बुलाने के लिए धन्यवाद भी किया. दोनों नेताओं के बीच में अभी कई दौर की बातचीत होने के आसार हैं. हालांकि, हैरत की बात ये है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात से पहले ही किम की कोरिया ने समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं.

बिना किसी जल्दबाजी के सभी मुद्दों पर होगी बातचीत: पुतिन

जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के दिग्गज नेताओं की मुलाकात स्पेस साइंस को लेकर हुई है. रूसी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर कोरिया के आधिकारिक नाम को लेकर कहा कि डीपीआरके के नेता ने रॉकेट साइंस को लेकर रूची दिखाई है. उन्होंने कहा कि कोरिया अब अंतरिक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है. यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं की मुलाकात के एजेंडे में सैन्य सहयोग भी है, पुतिन ने कहा कि हम बिना किसी जल्दबाजी के सभी मुद्दों पर बातचीत करेंगे. अभी बहुत समय है.

यह भी पढ़ें: America On G20 Summit: “जी-20 समिट का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा” अमेरिका ने की तारीफ, नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र पर कही ये बात…

523 दिनों से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी

बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते 523 दिनों से युद्ध जारी है. दोनों देशों के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है. युद्ध के शुरुआती महीनों में बचाव की मुद्रा में दिखा यूक्रेन अब रूस पर पलटवार करता दिख रहा है. लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों में इस युद्ध की आंच रूस की राजधानी मॉस्को तक पहुंचती दिखी है. देश में विद्रोह भी हुआ. सड़कों पर लोग उतर आए. धीरे-धीरे भंडार से हथियार कम हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago