दुनिया

Russia Earthquake: ‘बैक टू बैक’ भूकंप के तीन झटकों से कांप उठी रूस की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता, सुनामी आने का खतरा टला

Russia Earthquake: रविवार की रात रूस की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सुनामी तक का खतरा पैदा हो गया. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. जानकारी के मुताबिक रूस में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके आए. जिसमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है. इस भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क- कामचत्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई पर था.

इस संबंध में संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. जिसमें बताया गया है कि रविवार को पेट्रोपावलोव्स्क- कामचत्स्की तट के पास तीन भूकंप के झटके महसूस किये गए. पहले झटके की तीव्रता 6.7 थी तो वहीं दूसरी की तीव्रता 5.0 थी. वहीं तीसरा झटका सबसे भयावह था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 थी. तीनों भूकंप के झटके 32 मिनट के अंतराल पर आए.

प्रशांत महासागर के इलाके में स्थित है Russia Earthquake का केंद्र

USGS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेट्रोपावलोव्स्क- कामचत्स्की प्रशांत महासागर के इलाके में स्थित है. यहां प्रशांत और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटें एक दूसरे से मिलती हैं. जिसकी वजह से यह इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है.

Russia Earthquake के बाद सुनामी के खतरे का अलर्ट

पहले बताया गया था कि इलाके में भयंकर सुनामी का खतरा है, लेकिन भूकंप के बाद इस बात की आशंका को खारिज कर दिया गया. वहीं इस भूकंप में कितने लोग हताहत हुए हैं, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मानसून की तबाही: 202 लोगों की मौत, 96 मासूम बच्चों की भी गई जान

क्यों आते हैं भूकंप?

धरती जितनी बाहर से शांत दिखती है उतनी होती नहीं है. धरती के अंदर भयंकर हलचल होती है. धरती की सतह कई टुकड़ों में बंटी होती है. इन्हीं टुकड़ों को टेक्टॉनिक प्लेट्स कहा जाता है. जब धरती के अंदर कुछ ऐसा होता है जिनसे इन प्लेट्स पर जोर पड़ने लगता है. तो ये टेक्टॉनिक प्लेट्स हिलने लगती हैं. जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या एक दूसरे से दूर जाती हैं तो धरती के अंदर बने प्रेशर का इफेक्ट सतह पर दिखता है. इसकी वजह से धरती हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहा जाता है. भूकंप का सबसे ज्यादा इफेक्ट उसके केंद्र के पास होता है. यानी वो स्थान जहां से भूकंप शुरू हुआ है. कई बार भूकंप इतना तेज होता है कि धरती तक फट जाती है. बड़े-बडे़ मकान, पुल गिर जाते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago