दुनिया

रूस ने कर दिया बड़ा खेल! इंटरनेशनल कोर्ट के जज को ही बना दिया आरोपी, मास्को की अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

रूस की राजधानी मास्को स्थित एक कोर्ट ने हैरान करने वाला वारंट जारी किया है. अदालत ने रूसी रक्षा मंत्री और अन्य अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने वाले अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ( ICC) के जज बेन महफूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है.

4 साल की हो सकती है सजा

रूसी कोर्ट ने बेन महफूद को पूर्व डिफेंस मिनिस्टर को निशाना बनाने के लिए जिम्मेदार बताया है. अगर महफूद इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो रूसी कानून के अनुसार उन्हें 4 साल तक की सजा हो सकती है. रूस की एक समाचार एजेंसी TASS ने कोर्ट के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बेन महफूद को इंटरनेशनल वॉन्टेड की लिस्ट में डाला गया है. इसका मतलब है कि अगर बेन महफूद कभी रूस की यात्रा करते हैं या फिर किसी अन्य देश की ओर से उन्हें रूस को सौंपा जाता है तो तत्काल उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा.

ICC ने जारी किया था वारंट

बता दें कि आईसीसी जज बेन महफूद ने इसी साल जुलाई में रूस के पूर्व रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और देश के CDS वालेरी गेरासिमोव के खिलाफ वारंट जारी किया था. ये वारंट रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान किए गए कथित अपराधों के लिए जारी किया गया था. गौरतलब है कि इससे पहले 2023 में इंटरनेशनल कोर्ट ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बाल अधिकार आयुक्त मारिया ल्वोवा-बेलोवा के खिलाफ भी वारंट जारी किया था.

यह भी पढ़ें- पूर्व CIA एजेंट ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को बताया विश्व में सबसे बेहतरीन, Kiren Rijiju ने शेयर किया वीडियो

मास्को ने खारिज किया आरोप

वहीं रूस के अधिकारियों पर ICC की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को मास्कों ने सिरे से खारिज कर दिया है. रूस का कहना है कि युद्ध की वजह से प्रभावित हुए बच्चों को उनके माता-पिता या फिर अभिभावकों को वापस करने की तत्परता जाहिर की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

15 seconds ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

52 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago