दुनिया

Good News: धरती पर 24 घंटे सातों दिन सौर उर्जा मिल सके, इसलिए वैज्ञानिक स्‍पेस में भेज रहे सोलर पैनल, 8 गुना ज्यादा बिजली पैदा हो सकेगी

Solar Power To Earth From SPACE: संसार के लिए सौर ऊर्जा से जुड़ी अहम खबर है. दरअसल, वैज्ञानिक अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा एकत्रित करके उसे पृथ्वी पर भेजने की तैयारी कर रहे हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे धरती पर 8 गुना ज्यादा बिजली पैदा हो सकेगी. पहली बार अंतरिक्ष से सौर बिजली रिसीव हुई है. यह तब मुमकिन हुआ, जब वैज्ञानिकों ने जनवरी 2023 को MAPLE नाम का स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के ऑर्बिट में छोड़ा था.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा पाने के लिए वहां सोलर पैनल भेजे हैं, और वे चाहते हैं कि पृथ्वी पर 24 घंटे सातों दिन सौर उर्जा मिल सके, खास बात यह है कि उन्‍होंने वहां से सोलर पावर यानी कि सौर बिजली रिसीव भी की है. उन्हें इसमें सफलता मिली है. एक वैज्ञानिक ने कहा कि स्पेस-बेस्ड सोलर पावर स्टेशन का कॉन्सेप्ट काफी पुराना है. 1940 के दशक में साइंस-फिक्शन राइटर आइजैक आसिमोव ने अपनी शॉर्ट स्टोरी ‘रीजन’ में इसका जिक्र किया था.

MAPLE स्पेसक्राफ्ट पर सोलर पैनल लगाकर भेजे गए थे
साइंस-फिक्शन राइटर की शॉर्ट स्टोरी को हकीकत में बदलने के लिए वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरूआत में MAPLE नाम का स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के ऑर्बिट में छोड़ा था. इसमें सोलर पैनल लगे थे, जो अंतरिक्ष के तापमान और सोलर रेडिएशन को झेल सकें. वैज्ञानिकों का मानना है कि अंतरिक्ष में लगाए जाने वाले सोलर पैनल पृथ्वी पर मौजूद पैनल्स के मुकाबले 8 गुना ज्यादा एनर्जी दे सकते हैं. आसान भाषा में कहें तो अंतरिक्ष से मिलने वाली सौर ऊर्जा से पृथ्वी पर 8 गुना ज्यादा बिजली पैदा हो सकेगी.

18वीं सदी से सौर ऊर्जा का हो रहा इस्‍तेमाल
धरती पर 18वीं सदी से ही सोलर पैनल्स के जरिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये सोलर पैनल्स सोलर सेल्स से बने होते हैं. सोलर सेल्स ऐसी डिवाइस होती है जो सूरज के रेडिएशन को बिजली में बदलती है. दुनिया में अब सौर ऊर्जा का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज दुनिया की 4% बिजली सोलर पैनल्स से मिल रही है, लेकिन वैज्ञानिक चाहते हैं कि लोग फ्यूल-बेस्ड पावर की जगह सौर बिजली का इस्तेमाल करें. हालांकि, ये मुमकिन नहीं है क्योंकि पृथ्वी पर हर समय धूप नहीं रहती है. दुनिया के कई देशों में ज्यादातर समय बादल छाए रहते हैं. ऐसे में 24 घंटे सातों दिन सौर ऊर्जा मिलना संभव नहीं है. इसलिए वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सौर ऊर्जा भेजने की कोशिशें शुरू कीं.

यह भी पढ़ें: नासा ने अंतरिक्ष में उगाए फूल, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

5 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

15 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

25 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

56 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

1 hour ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago