देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में यूपी सरकार ने SC में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जानिए कहां अटका है मामला

Atiq-Ashraf Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में स्टेटस रिपोर्ट दी है. इस रिपोर्ट में बताया गिया है कि मामले की जांच कहा तक पहुंची है. इसके मुताबिक घटना की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस की अध्यक्षता 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. इसके अलावा कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा यूपी सरकार ने विकास दुबे के एनकाउंटर के मामले पर स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी है. जिसमें सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जज जस्टिस बीएस चौहान (BS Chauhan) की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के दिए गए सुझावों के अनुपालन की जानकारी भी दी है.

वकील विशाल तिवारी की इस याचिका पर यूपी सरकार ने यह स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है. इस पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

बहन आयशा नूरी ने की थी आयोग गठित करने की मांग

बता दें कि अहमद और अशरफ की बहन आयशा नूरी की याचिका में दोनों की पुलिस हिरासत में मौत की जांच के लिए एक आयोग गठित करने का अनुरोध किया गया था. जिसके बाद आयोग का गठन किया गया है. अतीक बहन का कहना था कि यूपी में सरकार की मदद से अवैध गैर-न्यायिक हत्याओं का अभियान चल रहा है.दरअसल, 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक अहमद गैंग यूपी पुलिस और एसटीएफ के निशाने पर था.

यह भी पढ़ें-  RSS के पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर UCC के खिलाफ थे, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने किया बड़ा दावा

आयोग कर रहा है जांच

बता दें कि शनिवार को आयोग ने पांच लोगों से हत्याकांड के बारे में पूछताछ की थी, जिसके बाद उनका बयान दर्ज कर लिया गया है. वहीं आगे कि जांच के लिए आयोग ने सर्किट हाउस में फिर कैंप लगाया है. आयोग की टीम यहां तीनों तक रहेगी. इस दौरान अतीक अशरफ की सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ की बात कही जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

22 seconds ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

8 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

9 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

26 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

36 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

47 minutes ago