सीसीटीवी.
South Korea: उत्तर कोरिया की सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों के अलावा सीमा से सटे विभिन्न अड्डों पर स्थापित 1,300 से अधिक चीन निर्मित निगरानी कैमरों को दक्षिण कोरियाई सेना ने हटा दिया है. योनहाप समाचार एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से बताया कि जुलाई के अंत में सैन्य और खुफिया अधिकारियों को सैन्य उपकरणों की जांच के दौरान पता चला कि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा आपूर्ति किए गए निगरानी कैमरे चीन में बनाए गए हैं.
सेना ने सुरक्षा चिंताओं के चलते सभी संबंधित उपकरणों को हटा दिया और अब उन्हें घरेलू उपकरणों से बदल रही है। वर्तमान में उनमें से लगभग 100 को नए सिरे से लगाया गया है. अधिकारी ने कहा, ”इन सीसीटीवी को ऐसे डिजाइन किया गया था कि ये चीनी सर्वर तक रिकॉर्डेड फुटेज भेजने में सक्षम थे. मगर अभी तक किसी भी तरह का कोई डेटा लीक नहीं हुआ है.”
अधिकारी ने कहा कि निगरानी कैमरों का उपयोग उत्तर कोरिया से लगी सीमा की निगरानी के लिए नहीं बल्कि सैन्य प्रशिक्षण मैदानों और बेस बाड़ों के लिए किया गया था। ऐसा संदेह है कि कैमरों की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने उपकरण बनाने वाले मूल देश के बारे में गलत जानकारी दी। वहीं सेना इस मामले में कार्रवाई करने पर विचार कर रही है.
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…