Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दक्षिण कोरिया ने सैन्य ठिकानों से हटाये 1,300 से अधिक चीन निर्मित कैमरे, जानें क्या है खास वजह

South Korea: सेना ने सुरक्षा चिंताओं के चलते सभी संबंधित उपकरणों को हटा दिया और अब उन्हें घरेलू उपकरणों से बदल रही है.

cctv

सीसीटीवी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

South Korea: उत्तर कोरिया की सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों के अलावा सीमा से सटे विभिन्न अड्डों पर स्थापित 1,300 से अधिक चीन निर्मित निगरानी कैमरों को दक्षिण कोरियाई सेना ने हटा दिया है. योनहाप समाचार एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से बताया कि जुलाई के अंत में सैन्य और खुफिया अधिकारियों को सैन्य उपकरणों की जांच के दौरान पता चला कि दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा आपूर्ति किए गए निगरानी कैमरे चीन में बनाए गए हैं.

सीसीटीवी को खास तरह से किया गया है डिजाइन

सेना ने सुरक्षा चिंताओं के चलते सभी संबंधित उपकरणों को हटा दिया और अब उन्हें घरेलू उपकरणों से बदल रही है। वर्तमान में उनमें से लगभग 100 को नए सिरे से लगाया गया है. अधिकारी ने कहा, ”इन सीसीटीवी को ऐसे डिजाइन किया गया था कि ये चीनी सर्वर तक रिकॉर्डेड फुटेज भेजने में सक्षम थे. मगर अभी तक किसी भी तरह का कोई डेटा लीक नहीं हुआ है.”

किस वजह से लगाए गए कैमरे

अधिकारी ने कहा कि निगरानी कैमरों का उपयोग उत्तर कोरिया से लगी सीमा की निगरानी के लिए नहीं बल्कि सैन्य प्रशिक्षण मैदानों और बेस बाड़ों के लिए किया गया था। ऐसा संदेह है कि कैमरों की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने उपकरण बनाने वाले मूल देश के बारे में गलत जानकारी दी। वहीं सेना इस मामले में कार्रवाई करने पर विचार कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital