दुनिया

Sudan Violence: हिंसा की आग में झुलस रहा यह अफ्रीकी देश, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच टकराव में 100 की मौत

Sudan Civil War 2024: अफ्रीका महाद्वीप के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खूनी झड़प हुई है. उस झड़प में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है. दारफूर के गवर्नर मिनी अर्को मिनावी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी.

गवर्नर मिनी अर्को मिनावी के मुताबिक, सूडान के गेजीरा प्रांत के एक गांव पर बुधवार को अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

सालों से सूडान की सेना से लड़ रहे अर्धसैनिक बल

दारफूर के गवर्नर ने बताया कि आरएसएफ द्वारा गेजीरा के वाद-अल-नोरा गांव पर किए गए हमले में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हताहत हुए हैं. गेजीरा की राजधानी वाद मदानी के लोगों को बचाने के लिए गठित समिति ने देर रात बुधवार को सोशल मीडिया पर बताया कि अर्धसैनिक बल सालों से सूडान की सेना से लड़ रहा है और गांव पर हमला करने के लिए उसने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया.

मदानी रेजिस्टेंस कमेटी ने आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने हमले के साथ वाल अल नोरा में लूटपाट भी की.

यह भी पढ़िए: सूडान से ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत वापस लाए गए 3800 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

41 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

58 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago