Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sudan Violence: हिंसा की आग में झुलस रहा यह अफ्रीकी देश, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच टकराव में 100 की मौत

अफ्रीका के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खूनी झड़प हुई है. कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है.

sudan violence

सूड़ान में सेना और अर्धसैनिक बल का संघर्ष

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Sudan Civil War 2024: अफ्रीका महाद्वीप के तीसरे सबसे बड़े देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच खूनी झड़प हुई है. उस झड़प में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है. दारफूर के गवर्नर मिनी अर्को मिनावी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी.

गवर्नर मिनी अर्को मिनावी के मुताबिक, सूडान के गेजीरा प्रांत के एक गांव पर बुधवार को अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा किए गए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

sudan violence

सालों से सूडान की सेना से लड़ रहे अर्धसैनिक बल

दारफूर के गवर्नर ने बताया कि आरएसएफ द्वारा गेजीरा के वाद-अल-नोरा गांव पर किए गए हमले में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हताहत हुए हैं. गेजीरा की राजधानी वाद मदानी के लोगों को बचाने के लिए गठित समिति ने देर रात बुधवार को सोशल मीडिया पर बताया कि अर्धसैनिक बल सालों से सूडान की सेना से लड़ रहा है और गांव पर हमला करने के लिए उसने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया.

मदानी रेजिस्टेंस कमेटी ने आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने हमले के साथ वाल अल नोरा में लूटपाट भी की.

यह भी पढ़िए: सूडान से ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत वापस लाए गए 3800 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital