देश

Sidhi Accident: अमित शाह की रैली से लौट रही 3 बसों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

MP bus accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 24 फरवरी की रात एक दर्दनाक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने लगातार तीन बसों को एक साथ जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में अभी तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. बता दें कि इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) रात को ही घटना स्थल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और साधारण घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है.

सीधी मोहनिया टनल के पास हुआ हादसा

हादसा सीधी मोहनिया टनल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी हुई तीन बसों को टक्कर मार दी. जिसके बाद दो बसें खाई में गिर गईं. तीनों बस अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं. हादसा की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई, तुरंत ही राहत बचाव का काम शुरू किया गया. लोगों को बड़ी मुश्किल से बसों से बाहर निकाला गया. घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. भयावह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में एक बस पलटी हुई नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें-   Delhi: मनीष सिसोदिया की होगी गिरफ्तारी- आबकारी मामले में CM केजरीवाल का बड़ा दावा

अमित शाह ने ट्वीट कर जताया दुख

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि “सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें. प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं बसें

डॉ. राजेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल लोग सतना शहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधित ‘कोल महाकुंभ’ (Kol Mahakumbh) सभा से बसों से लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित सीधी और रीवा जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों बसों के सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 minute ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

17 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

46 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago