Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनामी लुटेरे को दबोचा, एक सिपाही भी घायल, दोनों का चल रहा अस्पताल में इलाज

UP News: एक महिला से लुटेरों ने 4000 रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए. इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी.

गिरफ्तार आरोपी

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने 15 हजार के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. वह काफी समय से फरार चल रहा था. हालांकि इस दौरान गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है. देर रात पुलिस के साथ लुटेरे की मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने बताया कि लुटेरे के पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग कर दी. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो गोली लुटेरे के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया. वहीं उसकी तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया है. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर की रात सिकंदर थाना क्षेत्र में एक महिला से लुटेरों ने 4000 रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए. इस मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक लुटेरे लकी नागर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथी अक्षय फरार हो गया था जो सिकंदरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Bareilly News: नमाज से लौट रहे युवक पर तलवार से हमला…फेंकी जलती लकड़ी, बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

पूछताछ में लकी नागर ने लूट के सामान के बारे में जानकारी दी. पुलिस उसकी निशानदेही पर मौके पर पहुंची तो वहीं पर लुटेरा अक्षय भी पहुंच गया. इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया. वहीं लुटेरे अक्षय की तरफ से की गई फायरिंग में गोली सिपाही पुष्पेंद्र को छूकर निकल गई. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ऊपर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital