दुनिया

कनाडा में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

कनाडा से एक बार फिर बड़े हादसे की खबर आ रही है. कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी में भारतीय मूल के एक कारोबारी (निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी के मालिक) समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को प्रांत में कैवनघ इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में पूर्वाह्न के समय गोलीबारी हुई. घटना की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की.

पंजाबी समुदाय से मृतक

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद आपात चिकित्सा सेवा हरकत में आयी. हादसे में 49 वर्षीय एवं 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा 51 वर्षीय एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने कहा कि 51 वर्षीय व्यक्ति अभी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर जानलेवा घाव हैं. मृत व्यक्तियों का अंत्यपरीक्षण मंगलवार और बुधवार को होना है. मृत भारतीय की पहचान एक निर्माण कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है. उनकी पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ थी.

दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे बूटा सिंह गिल

शहर के पूर्व पार्षद मोहिंदर बंगा ने घटनास्थल पर कहा कि गिल दूसरों की मदद के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कहा, ‘‘वह लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे. वह अपना नुकसान उठाकर भी मदद करते थे. कोई उन्हें क्यों नुकसान पहुंचाएगा?’’ बंगा ने कहा कि वह गिल को अच्छी तरह जानते थे. पुलिस ने कहा कि इलाके में कई लोगों ने एक तेज आवाज सुनी. एबी सीबेन नामक एक महिला ने कहा कि उसने कम से कम चार गोलियां चलने की आवाज सुनी.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्र की अपहरण के बाद हत्या, क्लीवलैंड में मिला शव, पिछले साल मई में आया था ओहायो

पहले भी भारतीय व्यापारी को बनाया गया था निशाना

बता दें कि इससे पहले बीते साल कनाडा में एक बड़े व्यापारी और लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष के बेटे के घर पर हमला हुआ था. यह हमला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में स्थित उनके आवास पर ऑटोमेटिक हथियारों से किया गया था. उनके घर पर करीब 11 राउंड की फायरिंग की गई. हमला 27 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर हुआ था.

Rohit Rai

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

5 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

14 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

26 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

34 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

53 minutes ago