देश

भ्रामक विज्ञापन मामलाः रामदेव-बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, कहा- ‘आदेश का पालन किया जाएगा’

Patanjali Misleading Ads Case: योग गुरु बाबा रामदेव और पंतजलि के एमडी बालकृष्ण आचार्य ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बिना शर्त माफी मांगी है. यह माफी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन करने के लिए मांगी गई है. दोनों ने प्रेस वार्ता के लिए भी माफी मांगी है. इसके लिए बाबा रामदेव की ओर से बिना शर्त माफीनामे के लिए हलफनामा दायर किया गया है.

हलफनामे में बालकृष्ण-रामदेव ने कहा कि अब कोई प्रेस वार्ता नहीं की जाएगी. कोर्ट के आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा. भविष्य में इस प्रकार के विज्ञापन जारी नहीं किए जाएंगे. कानून और न्याय की महिमा को बनाए रखने का वचन देते हैं. बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा था ऐसे में बुधवार को सुनवाई के दौरान दोनों कोर्ट में मौजूद रहेंगे.

जानें हलफनामे में क्या लिखा गया है?

हलफनामे में कहा गया कि मैं विज्ञापनों के संबंध में बिना शर्त माफी मांगता हूं. मुझे इस पर गहरा अफसोस है. मैं कोर्ट को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस गलती को दोबारा नहीं दोहराया जाएगा. मैं माननीय न्यायालय के दिनांक 21.11.2023 के आदेश के पैरा 3 के दर्ज बयान के उल्लंघन के लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं. मैं वचन देता हूं कि उक्त बयान का अनुपालन किया जाएगा. इतना ही नहीं दोनों ने 22.11.2023 को आयोजित प्रेस वार्ता के लिए माफी मांगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर 2 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों की माफी को अधूरी और दिखावा करार दिया था.

ये भी पढ़ेंः ‘यह करो या मरो की लड़ाई…’ कांग्रेस नेता एके एंटनी बोले- मेरा बेटा चुनाव नहीं जीतना चाहिए

ये भी पढ़ेंः AAP के एक और नेता की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन‌, 20 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago