अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर.
India-Bangladesh Tension: अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि भारत और बांग्लादेश अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) ने मंगलवार (10 दिसंबर) को अपने दैनिक समाचार सम्मेलन में यह बात कही. मिलर ने भारत के विदेश सचिव की हाल की बांग्लादेश यात्रा पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘हम चाहते हैं कि सभी पक्ष अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं.’
इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा पर भारत की ‘चिंताओं’ से अवगत कराया. मिस्री ने अपनी यात्रा के अंत में ढाका में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा को रेखांकित किया है. साथ ही, हमें हाल के कुछ घटनाक्रमों और मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर भी मिला और मैंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं सहित अपनी चिंताओं से अवगत कराया है.’
दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच विदेश सलाहकार, उनके बांग्लादेशी समकक्ष और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय वार्ता के लिए मिस्री मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर भारतीय वायुसेना के जेट विमान से ढाका पहुंचे थे.
बीते 5 अगस्त को शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद यह पहली बार था जब किसी भारतीय अधिकारी ने उच्चस्तरीय वार्ता के लिए बांग्लादेश का दौरा किया. ढाका पहुंचने के तुरंत बाद मिस्री ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद जशीम उद्दीन से मुलाकात की और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक बैठक से पहले आमने-सामने बातचीत की.
भारत-बांग्लादेश संबंधों में हालिया तनाव शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद बढ़ा है. इसके बाद यहां हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ कई हिंसक घटनाएं हुईं, जिसमें उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक संपत्तियों पर हमले और पुजारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…