दुनिया

भारतीय उच्चायोग को नुकसान पहुंचाना सही नहीं था- खालिस्तानी समर्थकों के हंगामे पर बोले ब्रिटिश उच्चायुक्त

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि लंदन में भारतीय उच्चायोग को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं था और अगर ब्रिटेन के किसी मिशन में इसी तरह की घटना होती तो उन्हें भी “उसी तरह गुस्सा आता.’’
वह यहां अनंत केंद्र संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ, उसको लेकर यहां की नाराजगी को मैं अच्छी तरह से समझता हूं… वह लोगों का छोटा समूह था जिसने उच्चायोग को कुछ नुकसान पहुंचाया. अगर हमारे उच्चायोग के साथ ऐसा होता तो मुझे भी उतना ही गुस्सा आता.’’

एलिस इस साल मार्च में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में खालिस्तान समर्थक समूह द्वारा की गई तोड़फोड़ का जिक्र कर रहे थे. उस घटना में भारतीय ध्वज को उतारने की कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन आपसी असहमति से निपटने में सक्षम हैं, लेकिन खालिस्तानी चरमपंथ के मामले में, “कोई असहमति नहीं है.’’

उन्होंने कहा, “उग्रवाद के मामले में, खासकर खालिस्तानी उग्रवाद के संबंध में, मुझे लगता है कि कोई असहमति नहीं है. भारतीय उच्चायोग में जो हुआ, वह बिल्कुल उचित नहीं था.’’ एलिस ने कहा, “हम उग्रवाद को लोगों के किसी खास समूह के साथ संबंध के रूप में नहीं देखते हैं… उग्रवाद किसी भी देश में जोखिम है. निश्चित रूप से मेरे देश में भी यह एक जोखिम है.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago