देश

दिल्ली में नागा संस्कृति की परंपराओं से जुड़े लोग, मनाया गया मोत्सु उत्सव

दिल्ली में 6 मई को नागा संस्कृति की झलक देखने को मिली. दिल्ली छावनी स्थित वसुंधरा वाटिका लॉन में मोत्सु उत्सव मनाया गया. एओ नागा संस्कृति की परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया. इसका आयोजन दिल्ली एओ सेंसो तेलोंगजेम ने कराया था.

डीएएसटी के अध्यक्ष, इम्सेनचुबा पोंगेन द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उत्सव पूरी तरह से पैतृक गांव के उत्सव पर आधारित था, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को परंपरा की प्रामाणिक प्रथाओं से रूबरू कराना था. उत्सव की शुरुआत पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों के बाद आग बनाने की पारंपरिक पद्धति के प्रदर्शन के साथ हुई.

इस कार्यक्रम में किशनगढ़ के युवाओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक नृत्य, AO नागालैंड सशस्त्र पुलिस, दिल्ली द्वारा लोक गीत, दिल्ली AO महिलाओं द्वारा लोक गीत और नृत्य और AO चोइर द्वारा विशेष गीत का आयोजन हुआ.

छोटे बच्चों को सांस्कृतिक और विरासत मूल्यों को प्रसारित करने के लिए व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए. पारंपरिक सत्रों के अलावा, विभिन्न बड़े समूहों के बीच वॉलीबॉल लीग मैच खेले गए. उत्सव में, डीएएसटी अध्यक्ष ने त्योहार का औचित्य बताया और उत्सव एक पारंपरिक दावत के साथ समाप्त हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

10 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

41 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago