दुनिया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से रिहा, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिकी अधिकारियों के साथ एक समझौते के बाद विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटेन की जेल से रिहा हो गए हैं. असांजे पर अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और उसका खुलासा करने की साजिश का आरोप था. अमेरिकी न्याय विभाग के साथ एक समझौते में दी गई शर्तों के अनुसार अब असांजे को अमेरिकी हिरासत में समय नहीं बिताना पड़ेगा.

विकीलीक्स ने दी जानकारी

विकीलीक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जूलियन असांजे रिहा हो गए हैं. 1901 दिन वहां बिताने के बाद वे 24 जून की सुबह बेलमर्श मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल (लंदन) से बाहर आ गए. लंदन के हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, वे विमान में सवार होकर ब्रिटेन से रवाना हो गए हैं.”

पोस्ट में कहा गया, “एक छोटी सी कोठरी में पांच साल से अधिक समय बिताने के बाद, वे जल्द ही अपनी पत्नी स्टेला असांजे और अपने बच्चों से फिर से मिलेंगे.” इसमें कहा गया, “अब वे ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं. हम उन सभी का शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारे साथ खड़े रहे, हमारे लिए लड़े और उनकी आजादी की लड़ाई में पूरी तरह प्रतिबद्ध रहे.”

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में मिले भारत के दो भगोड़े… विजय माल्या के बेटे की शादी में ललित मोदी शामिल, जमकर हुआ डांस, तस्वीरें वायरल

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी पत्नी स्टेला असांजे ने कहा, “जूलियन के कारावास और उत्पीड़न के वर्षों के दौरान, एक अविश्वसनीय आंदोलन चला. दुनिया भर से सभी क्षेत्रों के लोगों ने न केवल जूलियन का समर्थन किया, बल्कि उनके विचारों का भी समर्थन किया : सत्य और न्याय का विचार.”

क्या है मामला?

जूलियन असांजे पर 2010 और 2011 में गोपनीय सैन्य रिकॉर्ड को प्रकाशित करने का आरोप है. असांजे को सरकारी डेटा चुराने और उसे प्रकाशित करने के मामले में कथित भूमिका के लिए 2019 में 18 मामलों का सामना करना पड़ा था. इसमें अधिकतम 175 साल की जेल की सजा हो सकती थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

55 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

1 hour ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

2 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

3 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

4 hours ago