दुनिया

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहुंचा योग, शिविर में कुछ इस अंदाज में योग करते दिखे लोग

कहा जाता है कि योग का अर्थ होता है जोड़ना. देश दुनिया के तमाम देशों द्वारा योग अपनाए जाने के बाद अब योग पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी पहुंच चुका है. प्राचीन भारतीय शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास योग के लिए वहां विधिवत शिविर का आयोजन भी किया गया. आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान पहुंचे योग को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा भी हो रही है. संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया था कि हर साल 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा. अगला महीना जून का ही है जब वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा.

पाकिस्तान में मुफ्त योग कक्षाएं

इस्लामाबाद की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) के आधिकारिक फेसबुक पेज के अनुसार, इस्लामाबाद मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन ने राजधानी के ‘एफ-9 पार्क’ में मुफ्त योग कक्षाएं शुरू की हैं. सीडीए ने कहा,”अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए कई लोग पहले ही इनमें शामिल हो चुके हैं.” सीडीए ने योग शिविर में भाग लेने वाले लोगों की तस्वीरें भी साझा की है. पाकिस्तान में योग शिविर के आयोजन को लेकर कई लोगों ने इसकी प्रशंसा की है.

सीडीए ने सोशल मीडिया पर लिखा…

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट साझा करते हुए सीडीए ने लिखा- इस्लामाबाद मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन ने एफ-9 पार्क में मुफ़्त योग कक्षाएं शुरू की हैं! स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए कई लोग पहले ही इसमें शामिल हो चुके हैं. लेकिन वह सब नहीं है! खेल, संस्कृति और पर्यटन निदेशालय भी एफ-6 और जी-11 बहुउद्देश्यीय ग्राउंड में बास्केटबॉल, लॉन टेनिस और फुटसल के लिए कोचिंग कक्षाओं की घोषणा करते हुए रोमांचित है. 7 से 16 वर्ष की आयु के लड़के और लड़कियां विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में अपने कौशल को निखार रहे हैं, जिससे हमारे समुदाय में टीम वर्क और एथलेटिकवाद की भावना को बढ़ावा मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें: भारतीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी राजदूत, आखिर कहां छुपाकर ले जा रही थी 25 किलो सोना?

Rohit Rai

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

2 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

2 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

2 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

2 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

2 hours ago