खेल

T20 World Cup 2024: ICC की डेडलाइन खत्म,पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 9 टीमों ने अब तक नहीं किया टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 WC 2024) के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है. वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में 1 से 29 जून के बीच वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें शामिल हो रही है. आईसीसी के इस टूर्नामेंट में के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टीम के ऐलान के लिए एक मई की तारीख तय की थी. लेकिन अब तक सिर्फ 11 देशों ने ही अपनी टीम का ऐलान किया है. 9 देश अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन देशों ने किया टीम का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया था. 29 अप्रैल को कीवी टीम का ऐलान हुआ था. उसके अगले दिन यानी 30 अप्रैल को भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान किया था. उसके अगले दिन एक मई को ऑस्ट्रेलिया, नेपाल, कनाडा, ओमान ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान किया था. तीन मई को वेस्टइंडीज और यूएसए ने अपनी टीम का ऐलान किया.

9 देशों ने अब तक नहीं किया टीम का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिन 9 देशों ने अभी तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है. उसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, पपुआ न्यू गिनी, युगांडा मिल हैं. आईसीसी के मुताबिक 25 मई तक सभी देश अपनी-अपनी टीमों में बदलाव कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए आईसीसी के तकनीकी समिति से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा. गौरतलब है कि कई टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल हैं, जिसके चलते टीमों का ऐलान नहीं किया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए.

ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान.

ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पपुआ न्यू गिनी.

ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जोरदार होगी भिड़ंत, भारत समेत इन देशों की टीमों की आई लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

19 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago