अजब-गजब

वंदे भारत का ‘बिन बुलाया मेहमान’: कोच में घुसने की फिराक में था विशालकाय अजगर, मेंटेनेंस के वक्त उड़े कर्मचारियों के होश

Vande Bharat Express:आशीष मिश्रा/हरिद्वार: देश की सबसे हाईटेक और वीआईपी मानी जाने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विशालकाय 10 फीट लंबा अजगर ट्रेन के कोच के अंदर घुसने की कोशिश करता दिखा.गनीमत यह रही कि कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में मेंटेनेंस के लिए खड़ी देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में 10 फीट लंबा अजगर घुसने की कोशिश कर रहा था.रेल कर्मचारियों की सतर्कता से वन विभाग को बुलाया गया, जिसने 2 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.

मेंटेनेंस के दौरान वाशिंग लाइन पर दिखा अजगर

देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रूटीन मेंटेनेंस और साफ-सफाई के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन पहुंची थी. शाम छह बजे ट्रेन को वापस देहरादून के लिए रवाना होना था. दोपहर करीब 12 बजे जब रेल कर्मचारी मेंटेनेंस के काम में जुटे थे, तभी उनकी नजर ट्रेन के निचले हिस्से में लटके एक विशालकाय अजगर पर पड़ी.

10 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

करीब 10 फीट लंबा यह अजगर ट्रेन की बोगी से लटककर कोच के अंदर दाखिल होने की फिराक में था.अजब-गजब अंदाज में ट्रेन की सवारी करने पहुंचे इस सांप को देखते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.हालांकि, कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर से छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी.

दो घंटे की मशक्कत के बाद वन टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही हरिद्वार रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची.वन दरोगा आरती पंत, फॉरेस्ट गार्ड राहुल और वनकर्मी लाखन ने मोर्चा संभाला.करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल (प्राकृतिक आवास) में छोड़ दिया. अगर समय रहते कर्मचारियों की नजर अजगर पर न पड़ती और वह कोच के अंदर छिप जाता, तो रात के वक्त यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था.

यह भी पढ़ें-हाथों में दो पिस्टल, बिना नंबर का ऑटो… लखनऊ दिव्या मिश्रा मर्डर केस के चश्मदीदों ने बताई पूरी वारदात

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

19 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago