शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को जताया आभार
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर पीएम मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि खड़गपुर से भद्रक (रणिताल) तक चौथी रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है.
173 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट
यह रेलवे लाइन पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 173 किलोमीटर तक फैली होगी. सीएम ने बताया कि इस मल्टी‑ट्रैकिंग पहल से पूर्वी तटीय कॉरिडोर को मजबूती मिलेगी. व्यस्त खड़गपुर रूट पर दबाव कम होगा और यात्री ट्रेनों की गति व समयबद्धता बेहतर होगी.
माल ढुलाई को बढ़ावा
नई लाइन से माल परिवहन को भी बड़ा फायदा होगा. स्टील, कोयला, लौह अयस्क, सीमेंट, ऑटोमोबाइल, कंटेनर और खाद्यान्न जैसी वस्तुओं की ढुलाई अधिक सुगम और तेज हो सकेगी. इससे स्थानीय उद्योगों, MSME और बंदरगाहों को मजबूत सप्लाई चेन का लाभ मिलेगा.
औद्योगिक विकास की दिशा
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास के लिए उत्प्रेरक साबित होगी. साथ ही, हाईवे पर मालवाहक ट्रकों का दबाव कम होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की यह पहल जल्द और सुचारु रूप से पूरी होगी ताकि पश्चिम बंगाल और पूर्वी राज्यों के लोग इसका लाभ उठा सकें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


