Bharat Express DD Free Dish

घर में चल रही थी ‘पार्टी’, पुलिस ने समझा हो गया ‘मर्डर’… फिर जो हुआ उसका खौफनाक वीडियो हुआ VIRAL

लॉस एंजिल्स में एक महिला अपनी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम ‘न्यूयॉर्क निक्स’ की जीत की खुशी में चिल्ला रही थी. पड़ोसी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को समझे बिना घबराहट में महिला के पालतू कुत्ते ‘जेमसन’ को गोली मार दी.

Ajab Gajab US Cop Shoots Dog After Mistaking NBA Celebration For Crime video viral

अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक ऐसी अजीबोगरीब और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक महिला अपनी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम ‘न्यूयॉर्क निक्स’ की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही थी. वह खुशी से चीख-चिल्ला रही थी, लेकिन पड़ोसियों ने समझा कि कोई बड़ी वारदात हो गई है. उन्होंने पुलिस बुला ली और फिर जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल दहला दिया है. पुलिस ने महिला के पालतू कुत्ते को गोली मार दी.

जीत की खुशी बनी बेकसूर ‘जेमसन’ की मौत की वजह

यह अजीब मामला 13 जून का है. मैरी मार्सिले नाम की महिला अपने अपार्टमेंट में अपनी टीम की 53 साल बाद हुई बंपर जीत का जश्न मना रही थी. वह लगातार ‘ओह माय गॉड’ चिल्ला रही थी. पड़ोस की एक महिला ने घबराकर 911 (पुलिस हेल्पलाइन) पर कॉल कर दिया और कहा, ‘मेरी पड़ोसन 20 मिनट से चीख रही है, शायद कोई बड़ी अनहोनी हुई है, प्लीज आकर चेक कीजिए.’

सूचना मिलते ही दो अमेरिकी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. जब मैरी ने दरवाजा खोला, तो वह अपनी टीम की जर्सी पहने अपने 2 साल के पालतू कुत्ते ‘जेमसन’ के साथ खुशियां मना रही थी. अनजान लोगों को देखकर कुत्ता भौंकने लगा.

‘इतना बड़ा कुत्ता!’… और पुलिसवाले ने दबा दिया ट्रिगर

पुलिस ने हाल ही में इस घटना का बॉडीकैम वीडियो जारी किया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसवाले कुत्ते को देखकर डर जाते हैं. मैरी तुरंत माफी मांगती है और अपने प्यारे कुत्ते को पकड़कर दरवाजा बंद करने की कोशिश करती है.

लेकिन तभी एक पुलिसवाला अपशब्द कहते हुए चिल्लाता है, ‘भाई, मैं इस कुत्ते से खुद को कटवाने नहीं वाला.’ दूसरा पुलिसवाला कहता है, ‘यह तो बहुत भारी-भरकम कुत्ता है!’ और इसी घबराहट और डर के मारे पुलिसकर्मी ने ट्रिगर दबा दिया. बेकसूर कुत्ता, जो सिर्फ अपनी मालकिन की खुशी में शामिल था, मौके पर ही ढेर हो गया. इस अजब-गजब लेकिन खौफनाक घटना के बाद से अमेरिका में पुलिसिया कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंसान या कोई दैवीय शक्ति! आखिर क्या है समस्तीपुर के काली मंदिर की कहानी, जो एक रात में ही हो गई तैयार?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read