अजब-गजब

Holi 2024: जानिए, झारखंड का संथाल आदिवासी समुदाय किस तरह से मनाता है ​होली का त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार होली इस बार 25 मार्च को मनाई जाएगी. देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परंपराओं के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया जाता है. कहीं एक दिन की होली होती है तो किसी शहर में यह दो से तीन दिनों तक चलती है, वहीं कुछ शहर में होली के दिन तो इसे मनाया ही जाता है, ​लेकिन कुछ दिनों बाद इसे बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है, जिसे रंग पंचमी कहा जाता है.

होली के त्योहार को देखते हुए हम आपको झारखंड के संथाली आदिवासी समुदाय के लोगों की परंपराओं से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे.

प्र​कृति की पूजा का त्योहार

झारखंड के संथाली आदिवासी समुदाय के लोगों में पानी और फूलों की होली लगभग 3 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है. संथाली समाज इसे फूल पर्व के रूप में मनाता है. होली के पर्व पर इस समुदाय के बीच रंग डालने से परहेज किया जाता है. इसे बाहा पर्व के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ होता है फूल.

इस पर्व को मनाने का सिलसिला होली के पहले ही शुरू हो जाता है. यह प्रकृति और मानव के संबंधों से जुड़ा एक त्योहार है. इस दौरान प्रकृति पूजा का विशेष आयोजन होता है. अलग-अलग गांवों में ये पर्व अलग-अलग तिथियों पर शुरू होता है. इस पर्व के दिन संथाल समुदाय के लोग तीर-धनुष की पूजा करते हैं. ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचते हैं और एक-दूसरे पर पानी फेंकते हैं.

खबरों के अनुसार, बाहा पर्व में आदिवासी समुदाय के लोग अपने सृष्टिकर्ता और प्रकृति के देवता मरांगबुरू, जाहेरआयो, लिटा मोणें व तुरूईको के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार प्रकट करते हैं. ऐसी मान्यता है कि समुदाय के लोग प्राकृतिक तत्वों के साथ एक संवाद में रहते हैं, जिसकी वजह से उनके जीवन में संतुलन और समृद्धि होती है.

पानी से खेलने का रिवाज

बाहा (फूल) होली के दिन एक दूसरे पर पानी डालने का नियम है. जिस रिश्ते में मजाक चलता है, पानी की होली उसी के साथ खेली जा सकती है. पर्व को लेकर ऐसी जानकारी भी है कि पानी के अलावा अगर किसी युवक ने समाज की किसी अविवाहित लड़की पर रंग डाल दिया तो उसे या तो लड़की से शादी करनी पड़ती है या भारी जुर्माना देना होता है. अगर लड़की की तरफ से शादी का प्रस्ताव मंजूर नहीं होता है तो संथाल समाज युवक की सारी संपत्ति लड़की के नाम करने की सजा का फैसला भी सुना सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

4 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

22 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

34 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

48 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

58 minutes ago