इसे भी पढ़ें: इराक का केमिकल अटैक: जब तानाशाह सद्दाम हुसैन ने हलबजा शहर की हवा में घोल दी थी यह जहरीली गैस, मारे गए थे हजारों लोग
पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन.
रूस में हुए आम चुनाव में व्लादिमिर पुतिन को भारी जीत मिली है. जिसके बाद वह 5वीं बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से फोन पर बात करते हुए उन्हें बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच कूटनीति साझेदारी को लेकर भी चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ““राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी. भारत-रूस आने वाले सालों में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देगा और मिलकर काम करेगा. इसके लिए दोनों देशों में सहमति बनी है”.
पीएम मोदी ने इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने संपर्क बने रहने पर सहमति जताई है. बता दें कि यह पांचवी बार है जब पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं. बीते दिनों ही तीन दिनों तक होने वाले चुनाव के नतीजे सामने आए थे जिसमें पुतिन ने एतिहासिक जीत दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें: इराक का केमिकल अटैक: जब तानाशाह सद्दाम हुसैन ने हलबजा शहर की हवा में घोल दी थी यह जहरीली गैस, मारे गए थे हजारों लोग
व्लादिमिर पुतिन पिछले 25 सालों से रूस के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं. इसी बीच रूस-यूक्रेन के मध्य चल रही जंग के बीच हुए चुनाव में पुतिन को मिली बंपर जीत ने ये भी साबित कर दिया है कि रूसी जनता के बीच अभी भी पुतिन एक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. उन्हें इस चुनाव में 88 फीसदी वोट मिले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…