यूटिलिटी

Indian Railway: नैनीताल जाने वालों को मिली सोगात, पहली बार काठगोदाम के लिए मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन

अब नैनीताल घूमेन वाले लोगो के लिए खुशखरी है दरअसल रेलवे प्रयागराज से नैनीताल की राह आसान करने वाली है. अब आपको नैनीताल के निकटवर्ती स्टेशन काठगोदाम के लिए प्रयागराज से सीधी ट्रेन की सौगात मिल सकती है. इसके लिए अर्जी रेलवे बोर्ड तक पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार अब रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे से इसकी फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है. जिसके बाद अब इसका रास्ता साफ हो गया है. वहीं रेलवे ने बताया कि इस वर्ष ही ट्रेन को शुरू किया जा सकता है.

प्रयागराज से काठगोदाम की सीधी रेल कनेक्टिविटी

नैनीताल और हल्द्वानी जानें वाले लोगों के लिए ये बड़ी सौगात है.  वहीं अब तक प्रयागराज से काठगोदाम की सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है. इसके रूट में कासगंज, बदायूं, लालकुआं, हल्द्वानी स्टेशन आएंगे. बता दें कि अब तक प्रयागराज के लोगों को काठगोदाम जाने के लिए बरेली, रामपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी. वहीं इस रूट पर काफी लंबे समय से ट्रेन चलाए जाने की मांग चल रही है.

सांसद ने पत्र लिख ट्रेन चलाए जाने मांग की

जिसके चलते वहां सांसद केशरी देवी पटेल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम के लिए सीधी ट्रेन चलाए जाने की मांग की थी. बता दें कि इस ट्रेन को प्रयागराज से फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली सिटी, इज्जत नगर, लालकुआं, हल्द्वानी होते हुए काठगोदाम तक चलाने की मांग की गई है. इस पूरे रूट की दूरी 650 किमी के आसपास पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने की CM ममता बनर्जी की तारीफ, राज्य में निवेश का किया ऐलान

कानपुर सेंट्रल तक का रूट उत्तर मध्य रेलवे के अधीन

रेलवे के अनुसार प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल तक का रूट उत्तर मध्य रेलवे के अधीन आता है. वहीं इसके आगे का रूट पूर्वोत्तर रेलवे में शामिल होता है. इस ट्रेन के चलने से अब कासगंज, बदायूं, लालकुआं, हल्द्वानी जाने वाले लोगो को प्रयागराज से सीधी ट्रेन मिल जाएगी. इस ट्रेन के शुरू होने से लोगो को बड़ी राहत मिलने वाली है. जिससे अब उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सभी जगहों पर जाना आसान होने वाला है. इस पूरे मामले पर सांसद ने बताया कि रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव अभी हाल ही में भेजा गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

1 minute ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

8 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

8 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

27 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

42 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

46 minutes ago