ICC World Cup 2023

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 402 रनों का टारगेट, रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप में जड़ा तीसरा शतक

NZ vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए. अब पाकिस्तान के सामने 402 रनों की बड़ी चुनौती है. पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी.

कीवी टीम ने की शानदार शुरुआत

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने आई कीवी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की. 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 66 रन बना लिए लेकिन 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कैच आउट हो गए. हसन अली की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच पकड़ा. बाउंसर गेंद को पुल करने की कोशिश में कॉन्वे कैच आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 35 रन बनाए. जिसमें 6 चौके शामिल हैं.

शतक से चूके केन विलियमसन

कॉन्वे के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर आए और रचिन रवींद्र के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 35 वें ओवर में कप्तान केन विलियमसन 95 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. विलियमसन शतक से चूक गये. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्के लगाए.

रचिन रवींद्र ने खेली शतकीय पारी

विलियमसन के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में रचिन रवींद्र भी आउट हो गये. रचिन रवींद्र ने तूफानी पारी खेली और 94 गेंदों में 108 रनों की शतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप में रचिन का ये तीसरा शतक है. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रचिन रवींद्र ने शतक जड़ा था. उन्होंने नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी. रचिन रवींद्र ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. उस मैच में रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाए थे. अब पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने इस टूर्नामेंट का तीसरा शतक जड़ा है.

न्यूजीलैंड ने बनाए 401 रन

डेरिल मिचेल (29 रन), मार्क चैपमैन (39 रन), ग्लेन फीलिप्स (41 रन), मिचेल सैंटनर 26 रन और टॉम लैथम ने दो रन बनाए. इस तरह से 50 ओवर में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 401 रन का पहाड़ सा लक्ष्य हासिल किया.

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, ट्रेंट बोल्ड.

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, हार्द‍िक पंड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस गेंदबाज को मिली जगह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

9 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

11 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

39 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

58 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago