विश्लेषण

खुद के लिए नहीं, बेटे के फ्यूचर को लेकर फिक्रमंद हैं कैलाश विजयवर्गीय!

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections 2023) को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो चौंकाने वाले हैं. खासकर, जिन्हें टिकट मिला है वह भी इस बात से हैरान नजर आ रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उनमें से एक हैं, जिन्हें पार्टी ने इंदौर-1 विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी की लिस्ट में अपना नाम आने के बाद विजयवर्गीय पहले ही हैरानी जता चुके हैं. वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि वे टिकट मिलने से खुश नहीं हैं क्योंकि उनकी चुनाव लड़ने की एक फीसदी भी इच्छा नहीं थी.

‘कहां हाथ-वाथ जोड़ेंगे अब, बड़े नेता हो गए’

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “मैं अंदर से खुश नहीं हूं क्योंकि मेरी लड़ने की एक परसेंट भी इच्छा नहीं थी. एक माइंडसेट होता है न लड़ने का… अब बड़े नेता हो गए… हाथ-वाथ जोड़ने कहां जाएंगे… भाषण देंगे निकल जाएंगे… हमने तो ये सोचा था. प्लान बनाया था कि रोज 8 सभा करनी है… 5 हेलिकॉप्टर से और तीन कार से…लेकिन आप जो सोचते हैं वह होता कहां है… भगवान की जो इच्छा होती है वही होता है. मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है कि मुझे टिकट मिल गया है.”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “आप सभी को कैलाश विजयवर्गीय बनकर काम करना है. एक रिकॉर्ड जीत होनी चाहिए. यही मेरी इच्छा है. मेरे कारण उसका (आकाश विजयवर्गीय) राजनीतिक अहित ना हो, एक पिता के नाते मेरे मन में ये सवाल जरूर था. लेकिन पार्टी का आदेश पार्टी का आदेश होता है.” इन बातों से कैलाश विजयवर्गीय की बेटे के राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंताएं साफ झलक रही थीं.

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 से विधायक हैं. लेकिन अब सीनियर विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी आकाश का टिकट काट सकती है. कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी ये चिंता जाहिर करने से खुद को नहीं रोक पाए.

निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर सुर्खियों में आए थे आकाश

आकाश विजयवर्गीय साल 2019 में उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया था. इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके में तोड़फोड़ को लेकर बहस होने के बाद आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले को लेकर एमपी में सियासत कई दिनों तक गरमाई रही थी और कांग्रेस समेत तमाम दल आकाश विजयवर्गीय के बहाने पर बीजेपी पर निशाना साध रहे थे.

अब कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद एक बार फिर ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि आकाश विजयवर्गीय का टिकट बीजेपी काट सकती है. इसी तरह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को बीजेपी ने एमपी चुनाव के लिए टिकट दिया है, जिसके बाद उनके विधायक भाई जालम सिंह पटेल का टिकट कटना तय माना जा रहा है.

एमपी चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों की बात करें तो अभी तक पार्टी ने ये आधिकारिक तौर पर ये ऐलान नहीं किया है कि सीएम फेस शिवराज ही होंगे या कोई और? सूत्रों के मुताबिक, अंदरूनी खींचतान के कारण पार्टी इस पर फैसला कर नहीं पाई है. दूसरी तरफ, पीएम मोदी के मध्य प्रदेश के लगातार दौरों के बाद ये संकेत मिल रहे हैं कि बीजेपी उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

2 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

2 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

3 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

3 hours ago