Categories: नवीनतम

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा SC, देवकीनंदन ठाकुर बोले- ऐसे लोगों को तुरंत पद से हटा देना चाहिए

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. धर्म विरोधी बयानों के खिलाफ दायर हुई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिका को वकील विनीत जिंदल ने एससी में दायर की थी. वहीं कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

चेन्नई की कोर्ट भी जारी कर चुकी है नोटिस

बता दें कि पिछले हफ्ते चेन्नई की एक अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उदयनिधि के खिलाफ नोटिस जारी किया था. डीएमके नेता स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म करने के बयान के बाद से ही काफी विवाद मचा हुआ है. उनके ऊपर कई जगह केस भी दर्ज किए गए हैं. पूरे देश में उदयनिधि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

देवकीनंदन ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग

वहीं सनातन धर्म पर विवादित बयान को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वालों को संवैधानिक पदों पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है. ये सिर्फ सनातन धर्म का नहीं, बल्कि संविधान भी अपमान है. ऐसे लोगों को तुरंत पद से हटा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- “धोखेबाज संगठन है ISKCON, कसाइयों को बेचता है गाय”, मेनका गांधी के आरोप पर मंदिर प्रशासन का पलटवार

दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि सनातन धर्म मलेरिया, डेंगू और कोरोना जैसा है. इसलिए इसका विरोध नहीं किया जा सकता है बल्कि खत्म किया जाना चाहिए. उदयनिधि के इस बयान के बयान मामले ने तूल पकड़ लिया और उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PM मोदी और US प्रेसिडेंट ट्रंप में फोन पर अहम बातचीत: ट्रेड, डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई व्यापक समीक्षा

MODI-TRUMP HIGH LEVEL TALKS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार…

10 minutes ago

‘पड़ोसी को बाप, भैया को सैंया’ बाबा बागेश्वर के बयान पर पंजाब में बवाल, शाही इमाम ने दे दिया अल्टीमेटम

Dhirendra Krishna Shastri: लुधियाना में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंजाब…

11 minutes ago

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

48 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

55 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

57 minutes ago