लाइफस्टाइल

Chhath Puja 2023: छठ के पहले दिन बनता है कद्दू भात, जानिए रेसिपी

Chhath Puja 2023: दीपावली के बाद छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है और यह छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. छठ पूजा मुख्य रूप से चार दिनों की पूजा होती है जो कि नहाय खाय के साथ शुरुआत होती है. छठ एक ऐसा पर्व है जिसमें शुद्धता और पवित्रता के साथ नियमों का भी पालन किया जाता हैं और इन सबका पालन व्रती को चार दिन तक करना पड़ता है तब जाकर पर्व सफल होता हैं.

इतना ही नहीं छठ पूजा के पहले दिन को नहाय खाए की परंपरा भी निभाई जाती है. इसी के साथ छठ पूजा का आरंभ होता है. इस दिन सुबह उठकर सभी अपने घर की सफाई करके शाकाहारी भोजन बनाते है. जिसमें कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाए जाते हैं. इस छठ पूजा के लिए आज हम इन तीनों की रेसिपी लेकर आए हैं जिसको फॉलो करके आप छठ का पहला दिन स्वादिष्ट बना सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि.

कद्दू भात बनाने की सामग्री

कद्दू की सब्जी बनाने के लिए हमें सबसे पहले लौकी चाहिए. इसे बनाने के लिए 1 कप बासमती चावल, 1 चौथाई कप चने की दाल, 350 ग्राम लौकी चाहिए. सब्जी उबालने के लिए 1 कप पानी, आधा चम्मच सेंधा नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर लेंगे. सब्जी फ्राई करने के लिए 1 चम्मच घी, आधा टी स्पून जीरा, 1-2 तेज पत्ता, 1/4 टी स्पून हींग, 2 कटी हुई हरी मिर्च, दो सूखी लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा पाउडर, 1/4 पानी लेंगे. सामग्री इक्ठ्ठा करने के बाद अब बनाना शुरू करते हैं.

चना दाल की सब्जी बनाने का तरीका

सबसे पहले कूकर में लौकी और चना दाल को एक कप पानी के साथ उबलने रखें, इसमें हल्दी पाउडर और सेंधा नमक भी डाल दें. साथ ही थोड़ा सा घी डाल सकती हैं. इससे पानी कूकर के बाहर नहीं आता है. एक से दो सीटी लग जाने के बाद गैस ऑफ कर लें और चेक करें की लौकी और दाल सही से पक गई हो.

ये भी पढ़ें:Happy Children’s Day 2023: बाल दिवस पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

कद्दू भात बनाने की विधि

सबसे पहले हम चावल बनाकर तैयार कर लेंगे. इसके लिए पहले सामग्री के अनुसार चावल को एक बाउल में अच्छे से धोकर 10 मिनट भिगोकर रख दें. अब गर्म कढ़ाही में 1 कप पानी डालेंगे. पानी हमें चावल से दोगुना रखना है इसीलिए 1 कप चावल में हम 2 कप पानी डाल रहे हैं. पानी के गर्म होते ही हम इसमें धुले हुए चावल डाल देंगे. ऊपर से थोड़ा सा सेंधा नमक और एक चम्मच घी डाल देंगे. अब हाई फ्मेल पर चावल को 5 मिनट चलाएं जैसे चावल उबलना शुरू हो जाएं तो गैस को लो फ्मेल करके चावल को ढककर पकने दें. करीबन 5-7 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago