Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मेरठ: गंगा नदी में डूब गई नाव, हादसे में एक की मौत, बाकियों की खोज में जुटी NDRF

मेरठ: गंगा नदीं में डूब गई नाव, हादसे में एक की मौत, बाकियों की खोज में जुटी NDRF

मेरठ के हस्तिनापुर में बड़ा नाव हादसा

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र में एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है.ये दुखद घटना भीमकुंड गंगा घाट पर आज सुबह करीब 8 बजे हुई.इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया.खबर लिखे जाने तक कई लोग लापता बताए जाते  हैं, जिनकी तलाश में पुलिस और NDRF की टीम लगी हुई है, वहीं डीएम और एसएसपी मौके पर हैं.

घटनाक्रम के मुताबिक करीब दो दर्जन लोग नाव से गंगा के दूसरे छोर पर जा रहे थे, इसी दौरान जय्दा दबाव के कारण नाव डूब गई. नाव के गंगा में डूबते ही हाहाकार मच गया. वहीं आनन-फानन कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन कई लोग अभी लापता है. वहीं गंगा में हुए हादसे की खबर से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ नाव हादसे का संज्ञान लिया है.उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.वह लगातार अफसरों के संपर्क में हैं. उन्होंने साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं

सीएम योगी द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार आकांक्षा जोशी साहित दर्जनों अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. उधर,  बचाव कार्यों के लिए बिजनौर ओर मुरादाबाद से गोताखोर बुलाए गए हैं एसडीएम चांदपुर और सीओ चांदपुर भी मौके पर मौजूद हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital