ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, बोलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है. जिसमें ट्रेन के शीशे को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत के C14 कम्पार्टमेंट पर पत्थर फेंके गये थे. इस घटना की वजह से ट्रेन को बोलपुर स्टेशन पर काफी देर रोकना पड़ा, जबकि यहां सिर्फ़ 2 मिनट का ही स्टॉपेज है. गनीमत रही कि इस पथरबाज़ी में किसी यात्री को चोट नहीं आई. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद 1 जनवरी और फिर 2 जनवरी को ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

3 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

21 minutes ago