देश

Weather Update: घने कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, दिल्ली में पारा 3 डिग्री के नीचे, विज़िबिलिटी काफी कम, रेड अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को आज सुबह (सोमवार) घने कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है. कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरे ने काफी मुश्किलें बढ़ा दी है. आज सुबह घने कोहरे की चादर की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही. कई इलाकों में तो घना कोहरा इतना देखने को मिला कि गाड़ी के इंडिकेटर भी दिखाई देने मुश्किल हो गए. दिल्ली के कई इलाकों में पारा 3 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक इस भीषण सर्दी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलेगी. वहीं दिल्ली में घने कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने भी परेशान कर रखा है.

कई राज्यों में घना कोहरा छाया

IMD के मुताबिक, दक्षिणी हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान समेत कई राज्य में अभी घना कोहरा देखने को मिलेगा. अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी. राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह से दिल्ली के आनंद विहार में विजिबिलिटी काफी कम हुई.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड ठंड और कोहरे से आज (सोमवार), 9 जनवरी को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 9 जनवरी 2023 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और यूपी के लिए रेड अलर्ट और राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें-  UP: बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता है ये साइको किलर, इलाके में दहशत, पुलिस ने जारी किया स्केच

दिल्ली में स्कूल 15 जनवरी तक बंद

दिल्ली में चल रही शीतलहर के बीच निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब के बठिंडा, यूपी के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भी जीरो दृश्यता रही. इसके अलावा अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई. वहीं, दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago