प्रतीकात्मक तस्वीर
RBI Governor on ₹2000 Note: 2000 रुपए के नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैकं के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने बड़ा बयान जारी किया है. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 30 सितंबर तक बैंको में 2000 रुपए के नोट बदलवाए जा सकते हैं. इसके साथ ही शक्तिकांता दास ने 2000 रुपए के नोट को लेकर आगे कहा कि 30 सितंबर के बाद तय होगा कि आगे क्या किया जाएगा. हालांकि उन्हें विश्वास है कि मार्केट में जितने नोट हैं उनकी वापस 30 सितंबर तक हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- ₹2000 के नोट बदलने के लिए नहीं होगी पहचान बताने की जरूरत: SBI
इस फैसले के पीछे की वजह के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि केंद्रीय बैंक ने ये फैसला क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया है. उन्होंने आगे कहा कि बाजार में दूसरे वैल्यू के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इसीलिए करेंसी मैनेजमेंट के तहत ये फैसला लिया गया है और 30 सितंबर के बाद भी 2000 का नोट लीगल टेंडर के तौर पर बना रहेगा. आरबीआई गवर्नर का कहना है कि 2000 रुपए के नोट दारी करने का उद्देश्य पूरा हो चुका है. लोगों को इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इकोनॉमी में बाकी नोट पर्याप्त मात्रा मं मौजूद है.
इकोनॉमी पर नहीं पड़ेगा असर:
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने ये भी कहा कि ये फैसला लेने से पहले अनौपचारिक सर्वे किया गया था, जिसमें पता चला कि ट्रांजैक्शन के लिए मुश्किल से ही 2000 रुपए के नोट का इस्तेमाल किया जाता था. इसीलिए देश की इकोनॉमी पर इसके इम्पैक्ट की चिंता उतनी नहीं है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि 2000 रुपये के नोट को नोटबंदी के बाद मार्केट में आई कैश की कमी को पूरा करने के लिए लाया गया था. शुरूआत में इन नोटों का इस्तेमाल हुआ लेकिन धीरे-धीरे इनके इस्तेमाला में कमी आने लगी. जसिकी वजह से 2018-19 में इनकी छपाई बंद कर दी गई. मौजूदा समय में जितने करेंसी नोट सर्कुलेशन में हैं उनका केवल 10 फीसदी हिस्सा ही 2000 रुपये के नोट हैं. जबकि 2018 के मार्च में यह 31 फीसदी के करीब पहुंच गया था.इन्ही सब कारणों से RBI ने नोट वापस लेने का फैसला किया है.
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…