यूटिलिटी

Instagram Down: रविवार रात को भारत समेत दुनियाभर में इंस्टाग्राम की सर्विस हुई ठप? लाखों यूजर्स परेशान

Instagram Down: सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के डाउन होने की खबरें आई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, आउटेज के वक्त यूजर्स को अपना फीड देखने और स्क्रॉल करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं एक न्यूज एजेंसी ने आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के हवाले से बताया कि 98,000 से ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की है.

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

डाउनडिटेक्टर विभिन्न स्रोतों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउटेज की रिपोर्ट करता है. आउटेज के चरम पर, लगभग 1,80,000 उपयोगकर्ता इंस्टाग्राम का उपयोग करने में असमर्थ थे. कनाडा में 24,000 यूजर्स और यूके में करीब 56,000 यूजर्स ने रिपोर्ट किया है.

सेवाएं बहाल

मेटा के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि तकनीकी समस्या के कारण कुछ लोगों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचने में समस्या आ रही थी. हमने तत्काल प्रभाव से मामले का समाधान कर दिया है.

वहीं, पहले भी कहा गया था कि लोगों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस करने में आने वाली दिक्कतों से हम पूरी तरह वाकिफ हैं. हम जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं. उन सभी से क्षमा याचना, जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow news: कक्षा-4 में पढ़ने वाली बच्ची से रेप करता पड़ोसी, प्रेग्नेंट हुई तो कराया गर्भपात, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इंस्टाग्राम डाउन क्यों है?

इंस्टाग्राम के डाउन होने की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है. इंस्टाग्राम यूजर्स को लॉग इन करने, कंटेंट अपलोड करने, मैसेज भेजने और कुछ खास फीचर्स को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी. मेटा के अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप की सेवाएं सामान्य रहीं. बता दें, पूरी दुनिया में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

9 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

38 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago