बिजनेस

Adani NDTV Deal: एनडीटीवी में अडानी ग्रुप की होगी 65% हिस्सेदारी, प्रणव और राधिका रॉय बेचेंगे अपने अधिकांश शेयर

Adani NDTV Deal: एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने कहा कि वे ब्रॉडकास्टर में अपने अधिकांश शेयर अडानी ग्रुप को बेचेंगे. एनडीटीवी के संस्थापकों की तरफ से शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, NDTV के संस्थापक अपनी 27.26% हिस्सेदारी अडानी को बेचेंगे. इसके साथ ही NDTV के 64.71% स्टेक्स का कंट्रोल अडानी ग्रुप के पास होगा.

एनडीटीवी के संस्थापकों द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “हमने 1988 में एनडीटीवी की शुरुआत इस विश्वास के साथ की थी कि भारत में पत्रकारिता विश्वस्तरीय है, लेकिन इसे एक मजबूत और प्रभावी ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म की जरूरत है जो इसे बढ़ने और चमकने दे.”

उन्होंने आगे कहा, “34 साल बाद हमारा मानना हैं कि एनडीटीवी एक ऐसा संस्थान है जिसने हमारी बहुत सारी उम्मीदों और आदर्शों को पूरा किया है. हमें इस बात पर बहुत गर्व और हम इसके लिए आभारी हैं कि दुनिया भर में एनडीटीवी को “भारत और एशिया के सबसे विश्वसनीय समाचार प्रसारणकर्ता” के रूप में पहचाना जाता है. हालिया ओपन ऑफर के बाद एएमजी मीडिया नेटवर्क अब एनडीटीवी में सबसे बड़ा शेयरधारक है. नतीजतन, आपसी समझौते से हमने एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयरों को एएमजी मीडिया नेटवर्क को बेचने का फैसला किया है.”

ये भी पढ़ें: Covid in India: क्रिसमस और न्यू ईयर पर है घूमने की तैयारी, या फिर पार्टी का है प्लान तो हो जाइए सावधान! लग सकती है पाबंदी

गौतम अडानी के साथ हमारी चर्चा सकारात्मक रही- प्रणय रॉय

प्रणय रॉय और राधिका रॉय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, “ओपन ऑफर लॉन्च होने के बाद से, गौतम अडानी के साथ हमारी चर्चा सकारात्मक रही है. हमारे द्वारा दिए गए सभी सुझावों को उन्होंने सकारात्मक और खुलेपन के साथ स्वीकार किया है. गौतम अडानी ने एक ऐसे ब्रांड में निवेश किया है जो विश्वास, विश्वसनीयता और स्वतंत्रता का पर्याय है और हमें उम्मीद है कि वह इन मूल्यों को बनाए रखेंगे और इस प्रकार के एक संस्थान के प्रमुख से वांछित पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका विस्तार करेंगे.” बता दें कि इसके पहले, प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने तत्काल प्रभाव से डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था.

कमल तिवारी

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago