ट्रेंडिंग

VIDEO: हैदराबाद में अचानक धंस गई सड़क, गड्ढे में समाया बाजार, कारें भी गिरीं, मची अफरा-तफरी

Telangana: हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां गोशामहल इलाके में शुक्रवार को अचानक सड़क धंस गई. इस हादसे के वक्त बाजार भी लगा था और बाजार में भीड़भाड़ थी. इस हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया. हालांकि इस हादसे में लोगों के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन इस दौरान कई गाड़ी और ठेले सड़क के साथ गड्ढे में नीचे चले गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और GHMC के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

सड़क धंसने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि ये सड़क नाले के ऊपर बनाई गई थी. वहीं, बाजार में बड़ी संख्या में लोग यहां सब्जी खरीदने आते है. यहां पर ठेलों पर लोगों ने सब्जी लगाई हुई थी. अचानक सड़क धंसने से ठेले समेत लोग भी गड्ढे में गिर गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. लेकिन सब्जी बेचने वाले को नुकसान जरूर हुआ है. लोगों में घटना को लेकर आक्रोश के साथ-साथ दहशत भी है.

गोशामहल विधायक राजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल का निर्माण 2009 में कांग्रेस के शासन में हुआ था. यह भ्रष्टाचार है, क्योंकि नाला पर पुल के के निर्माण में खराब लोहे का इस्तेमाल किया गया है. वहीं शाहीनायथगंज पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई. जिसमें एक व्यक्ति को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें- Adani Wilmar: कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग और इलाज के बाद वॉश किट दे रहा अडानी फाउंडेशन

बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कई फीट लंबी सड़क जमीन में धंस गई है. सड़क के अंदर कई गाड़ियां भी गिर गईं और सड़क के ऊपर लगी सब्जियों की ठेलियां भी जमीन में जमा गईं. सब्जी विक्रेताओं को इसके चलते भारी नुकसान भी हुआ है. वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.जिन्हें पुलिसकर्मी क्रेन की मदद से बाहर निकलवा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

21 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

28 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

45 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

47 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago