बिजनेस

SoftBank में फिर होगी छंटनी , 30% कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब ख़बर ये है की SoftBank के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है. आपको बता दें की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प (SoftBank Group Corp) एक बार फिर छंटनी की तैयारी में है और इस राउंड में विजन फंड (Vision Fund) में छंटनी की जाएगी. इस छंटनी की घोषणा अगले दो हफ्तों में की जाएगी और इसमें 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की संभावना है जिसमें अमेरिकी कर्मचारी भी शमिल हैं. बता दें की SoftBank में यह छंटनी लागत में कटौती के लिए की जाएगी. ग्रुप में इससे पहले भी छंटनी की जा चुकी है.

 

यह भी पढ़ें: MRF के शेयर ने रचा इतिहास, बना देश का पहला लखटकिया शेयर

विजन फंड: निवेश में हुआ घाटा

 

आपको बता दें की एक रिपोर्ट के मुताबिक विजन फंड यूनिट को निवेश में भारी घाटा हुआ है. कंपनी में मार्च 2023 तिमाही के अंत में 349 कर्मचारी कार्यरत हैं.

 

यह भी पढ़ें: Comrade Appliances के शेयरों की मार्केट में शानदार एंट्री, 61% लिस्टिंग गेन से निवेशकों में खुशी

क्या है SoftBank?

 

जनकारी के लिए बता दें की SoftBank को मशहूर एप टिकटॉक के ओनर बाइटडांस और फिनटेक की दिग्गज कंपनी Klarna जैसी टेक कंपनियों में निवेशक के रुप में जाना जाता है. हाल ही में कंपनी की वैल्यूएशन में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी और अमेरिका-चीन के तनाव के कारण गिरावट दर्ज की गई थी.

 

31 मार्च को समाप्त होने वाले वर्ष में SoftBank ग्रुप ने 970 बिलियन येन का वार्षिक नेट लॉस दर्ज किया. इसने अपनी हिस्सेदारी को अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड से बेचकर विजन फंड यूनिट में निवेश के नुकसान को कम किया। रिपोर्ट की माने तो मार्च के अंत में विजन फंड का पोर्टफोलियो 31 अरब डॉलर था जबकि इसकी अधिग्रहण लागत 49.9 अरब डॉलर थी.

Shruti Rag

Recent Posts

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

9 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

18 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

42 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

49 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

52 minutes ago