बिजनेस

अक्टूबर में MSMEs को बैंक ऋण 14% बढ़ा: RBI डेटा

प्रमुख क्षेत्रों में सकल बैंक ऋण को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में प्राथमिकता क्षेत्र ऋण के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों यानी MSMEs को बैंक ऋण 13.9 प्रतिशत बढ़कर 26.34 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अक्टूबर 2023 में 23.11 लाख करोड़ रुपये था. अक्टूबर में MSMEs को दिया गया ऋण भारत के 167 लाख करोड़ रुपये के गैर-खाद्य ऋण का 15.7 प्रतिशत थी, जो पिछले साल अक्टूबर में 15.5 प्रतिशत से मामूली रूप से अधिक थी.

अक्टूबर में क्या रहे आंकड़े

एमएसएमई क्षेत्र में सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) को प्राथमिकता ऋण इस साल अक्टूबर में 12.3 प्रतिशत बढ़कर 20.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अक्टूबर 2023 में 18.49 लाख करोड़ रुपये था. इसी तरह, मध्यम उद्यमों को ऋण 4.61 लाख करोड़ रुपये से 20.8 प्रतिशत बढ़कर 5.57 लाख करोड़ रुपये हो गया. MSMEs के डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर बैंकों द्वारा आगामी ऋण मूल्यांकन मॉडल के साथ MSMEs को ऋण में और वृद्धि होने की संभावना है, जो परिसंपत्ति या टर्नओवर के आधार पर MSMEs ऋण देने की पारंपरिक पद्धति से अलग होगा.


ये भी पढ़ें: नवंबर में भारत की बिजली खपत 5 प्रतिशत बढ़कर 125.44 अरब यूनिट हुई


वित्त मंत्री ने क्या कहा था

बीते नवंबर में एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि बजट में घोषित MSMEs के लिए 100 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना को जल्द ही मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा. सीतारमण ने कहा था, ‘मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद MSMEs मंत्रालय और बैंकों के माध्यम से गारंटी प्रदान करने वाली योजना को लागू किया जाएगा.’

इतना ऋण देने का लक्ष्य

नवंबर में एक अलग कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने बैंकों से वित्त वर्ष 2025-26 में MSMEs को 6.12 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2026-27 में 7 लाख करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य रखने को कहा था. बेहतर ऋण पहुंच के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे. ने भी पिछले महीने MSMEs से अपने कारोबार को औपचारिक बनाने, ऋण अनुशासन के लिए प्रयास करने और वित्त तक बेहतर पहुंच और वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए क्षमता निर्माण में निवेश करने का आग्रह किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago