बिजनेस

Budget 2023: सिगरेट से लेकर चांदी तक महंगी, जानें बजट के बाद कौन सी चीजें हुईं सस्ती

Budget 2023: आम बजट पर पूरे देश की लोगों की नजरें रहती है. लोग जानना जाहते हैं कि कौन-सी चीज सस्ती हुई और कौन-सी महंगी. केंद्र सरकार अपने बजट में हर साल कुछ चीजों पर टैक्स लगाती है जिससे वो महंगी हो जाती है, जबकि कई चीजों पर टैक्स को कम करती है जिससे वो सस्ती हो जाती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आम बजट में सभी वर्गों को ध्‍यान रखने की कोशिश की हैं. सीतारमण ने इलेक्ट्रिक वहानों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम ऑयन बैटरियों पर सीमा शुल्क को घटाकर 13 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया. इसके अलावा बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है. उन्होंने संसद में आम बजट 2023-24 पेश करने के दौरान यह घोषणा की, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे. इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है.

क्या हुआ सस्ता

-टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% की गई

-मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई

-लैब में बने हीरों की मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सीड पर ड्यूटी कम की

-एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए श्रिंप फीड पर कस्टम ड्यूटी कम करेगी

क्या महंगा

-सिगरेट पर टैक्स 16% बढ़ा

-कंपांउडेड रबर पर ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 25% किया

-चांदी से बनी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया

-किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 15% की गई

 

 

ये भी पढ़ें: Budget 2023 Income Tax: करदाताओं को राहत, नई कर व्यवस्था में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं: सीतारमण

करों में बढ़ोतरी से सिगरेट कंपनियों के शेयर टूटे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सिगरेट पर कर बढ़ाने की घोषणा के बाद बुधवार को बीएसई पर गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और आईटीसी लिमिटेड समेत अन्य सिगरेट कंपनियों के शेयर पांच प्रतिशत तक टूटे. बीएसई पर गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर 4.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,828.75 रुपये पर आ गया जबकि गोल्डन टोबैको में 3.81 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 59.4 रुपये रह गया. वहीं आईटीसी का शेयर 0.78 प्रतिशत टूटकर 349 रुपये पर आ गया. एनटीसी इंडस्ट्रीज 1.4 प्रतिशत तक गिरा और वीएसटी इंडस्ट्रीज 0.35 प्रतिशत नीचे आया. वित्त मंत्री ने बजट में सिगरेट पर कर में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है.

-भारत एक्सप्रेस 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago