होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत
ICICI Bank Fraud: आईसीआईसीआई बैंक लोन फ्रॉड केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने सोमवार को Videocon के मालिक वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पहले, ICICI बैंक लोन फ्रॉड मामले में CBI ने बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochar) और उनके पति दीपक कोचर को किया था. वेणुगोपाल और चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप है.
शनिवार को सीबीआई ने चंदा कोचर और दीपक कोचर (Deepak Kochar) को अदालत में पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने चंदा कोचर और उनके पति को तीन दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था. सीबीआई ने आरोप लगाया था कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन की कई कंपनियों को गलत तरीके से लोन स्वीकृत किए. साथ ही वीडियोकॉन के लोन को मंजूरी देने के लिए दूसरी कमेटियों को भी प्रभावित किया. जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि दंपति सवालों से बचते रहे और पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे.
ICICI बैंक द्वारा वीडियोकॉन ग्रुप (Videocon Group) को लोन दिया गया था. मई 2020 में प्रवर्तन निदेशालय ने चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से करोड़ों के लोन और इससे जुड़े मामले में पूछताछ की थी. दरअसल, चंदा कोचर के नेतृत्व में आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया, इसके छह महीने बाद वेणुगोपाल धूत के स्वामित्व वाली मेसर्स सुप्रीम एनर्जी ने मैसर्स न्यूपावर रिन्यूएबल्स को 64 करोड़ का लोन दिया. इसमें चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की 50% भागीदारी है.
ये भी पढ़ें: ICICI की पूर्व एमडी और CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक गिरफ्तार, वीडियोकॉन लोन मामले में CBI का बड़ा एक्शन
ICICI बैंक और वीडियोकॉन के शेयर होल्डर अरविंद गुप्ता ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, प्रधानमंत्री और सेबी को एक पत्र लिखकर वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और ICICI की सीईओ व एमडी चंदा कोचर पर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था. वहीं, अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद 2018 में चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ और एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…