होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
-भारत एक्सप्रेस
Team India
Year Ender 2022: नए दौर और नए कोच-कप्तान के साथ टीम इंडिया ने अपने एक साल और पूरे कर लिए. खट्टी मीठी यादों के साथ अब समय है 2022 को बाय बाय कहने का. भारत ने इस साल का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला और जीत के साथ सीरीज का अंत किया. बांग्लादेश दौरा भारतीय क्रिकेट के सामने कई बड़ी चुनौतियां लेकर आया है, जिसे अब बीसीसीआई को जल्द से जल्द दूर करना होगा. इस बीच एक ऑलराउंडर खिलाड़ी ऐसा है जिसका ये साल काफी अच्छा बीता.
जी हां, हम बात कर रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की. अपनी फिरकी पर दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाने वाले स्पिन गेंदबाज के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं. 36 साल के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अपनी काबिलियत के दम पर बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा है.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने बांग्लादेशी ऑलराउंडर को दिया ‘स्पेशल गिफ्ट’, सीरीज में भारत की सबसे बड़ी टेंशन था ये खिलाड़ी
अश्विन ने रोहित-विराट-राहुल को छोड़ा पीछे
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. गेंद से कमाल करने के साथ-साथ अश्विन टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इस मुकाम को हासिल करते हुए उन्होंने रन मशीन विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है.
यही नहीं, इस दौरान उनका औसत भी बेहतर रहा है. अश्विन ने 2022 में टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और इनमें 30 की औसत से 270 रन ठोक डाले. वहीं सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में ऋषभ का नाम है. पंत के नाम इस साल 680 रन है जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है.
मीरपुर टेस्ट में अश्विन का अनोखा रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट मैच में अहम मौके पर 42 रन की महत्वपूर्ण पारी और 6 विकेट लेकर टीम को जिताने वाले अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बता दें, उन्हें 18वीं बार टेस्ट मैच की इंडिविजुअल ट्रॉफी मिली. वे 9 बार मैन ऑफ द मैच रहे. जबकि इतनी ही बार मैन ऑफ द सीरीज भी रह चुके हैं.
टेस्ट मैच की इंडिविजुअल ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
-सचिन तेंदुलकर (19
-रविचंद्रन अश्विन (18)*
-राहुल द्रविड़ (15)
-अनिल कुंबले (14 )
-वीरेंद्र सहवाग (13)
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…